Matter of multiple Juridiction
आदरणीय महोदय जी, सविनय निवेदन ये है कि , मेरा नाम विनोद कुमार है, मैं ज़िरकपुर जिला एस. ऐ. एस नगर मोहाली ( पंजाब) का रहने वाला हु। मैंने अपने साथ घटित दिनांक 27/04/2022 को फिरौती के मकसद से किये गये अपहरण को लेकर अपराध (अपहरण,हत्या का प्रयास , फिरौती ) को लेकर पुलिस विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर आज तक कोई करवाही नहीं हुई है और आज तक और अभी तक मुझे न्यायक्षेत्र के आधार पर परेशान किया जा रहा है । मैं एक आम आदमी के रूप में, अपनी शिकायत आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं ,मैं आपको बताना चाहता हूँ की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मेरा अपहरण तारीख 27 April 2022 को फिरौती के मकसद से near Traffic lights Sector-34 चंडीगढ़ से कर लिया गया था जिसमे मुझे बड़ी ही निर्दयता से मारा गया था और मेरी पत्नी श्री मति हरप्रीत कौर को फिरौती की रकम को लेकर काल किया गया था जिसकी शिकायत मेरी पत्नी श्री मति हरप्रीत कौर ने तुरंत पुलिस को 100 नंबर dial कर के पुलिस को दे दी थी। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही लोकल पुलिस थाना ज़िरकपुर से कुछ पुलिस के आला अधिकारी ने आकर मेरी पत्नी से उनके बयाँ लिए और मेरी पत्नी ने इस अपहरण मामले को लेकर मांगी गई फिरौती का सारा वैरवा पुलिस वालो को दिया। लेकिन इस संबंध में पुलिस द्वारा इस मामले में शून्य एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई और ना ही उस शिकायत पर कोई कार्यवाही की। ये अपराध कई जगहों पर घटित हुआ , जिसमें शिकायतकर्ता का अपहरण सेक्टर 34-35 की लाइट से किया गया था , और उसको अलगअलग जगह ले जाकर ( चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकुला) रखा गया और मारा पीटा गया था , जिस से ये मामला हर उस अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां शिकायतकर्ता को अपहरण कर के अलग-अलग जगह पर ले जाया गया था । अब इस मामले में पंजाब पुलिस बोल रही है, ये मामला चंडीगढ़ पुलिस का है और चंडीगढ़ पुलिस बोल रही है ,ये मामला पंजाब पुलिस का है । सभी संबंधित पुलिस अधिकारी यह बहाना बनाकर मुझे इधर-उधर घुमा रहे हैं कि ये मामला हमारे क्षेत्राधिकार ( Jurisdiction ) में नहीं आता है। पुलिस विभाग द्वारा मेरा पिछले चार से शोषण किया जा रहा है और अभी तक उनके द्वारा ये बात को ही तय नहीं किया जा पा रहा है कि ये किया हुआ अपराध किस न्याय क्षेत्र के अंदर आता है । इसलिए मेरी शिकायत के आधार पर पर गौर करे और मुझे बताये मेरे साथ घटित 27 April 2022 को किया गया अपराध (अपहरण,हत्या का प्रयास , फिरौती ) ये मामला किसके अधिकार क्षेत्र में आता है तो मैं इंसाफ पाने के लिए उसके पास चला जाउ ? Punjab Police or Chandigarh Police or Both the Jurisdiction was fall ? मैंने यह प्रश्न पहले ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को पूछा था, लेकिन किसी ने भी मुझे उचित तरीके से उत्तर नहीं दिया और मुझे इधर-उधर घुमाया। इसलिए इस पत्र के माध्यम से मैं आपसे कानूनी सलाह ( Legal Advice ) लेना चाहता हूँ की मैं इंसाफ पाने के लिए कहां जाऊं ? कृपया मेरा मार्गदर्शन कीजिए। How can I prove this is a matter of multiple Juridiction when a relevant evidence related to this case tempered by police like call detail location of mobile no and other Please guide me for the same.
Share on
×